सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत देवी मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर सुंदर साव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर पिछले साल के आय व्यय आदि चीजों की चर्चा करने का पश्चात पुरानी समिति को भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया। जहां पर सर्व समिति से अशोक प्रसाद केसरी को पुन: दुर्गा पूजा समिति तामड़ा का अध्यक्ष चुना गया। जहां पर चर्चा करते हुए बताया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के गांव को निमंत्रण देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न की जाएगी। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का विस्तार किया गया जिसमेंअध्यक्ष अशोक केसरी के अलावे उपाध्यक्ष दीपक केसरी ,अमृत केसरी सुबोध केसरी ,सचिव जितेंद्र पुरी, उपसचिव अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवा केसरी ,उपाध्यक्ष पप्पू केसरी, सतीश केसरी ,वही संरक्षक के रूप में सुंदर साव, रघुवंश केसरी ,विजय केसरी,सुबास साव, भोला केसरी ,कैलाश केसरी, कृष्ण केसरी ,रविंद्र सिंह, नंदू साव को बनाया गया।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज केसरी ,विकी केसरी ,हरेराम केसरी ,राजू केसरी, मनीष केसरी ,श्रीकांत गुप्ता, आलोक केसरी, मुरली केसरी, राहुल मिश्रा, प्रकाश केशरी ,मोहन केसरी एवं अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है।

30