पैतानो ग्राम सभा बनेगा मॉडल

ग्रामीणों का निर्णय : अब प्रत्येक माह को होगा बैठक, जिस परिवार के सदस्य नहीं आयेंगे उन्हें ग्राम सभा के धन कोष में जमा करना होगा 10 रुपए

जलडेगा:बुधवार को टाटी पंचायत अंतर्गत पैतानो गंझु टोली चबूतरा में सुजीत लुगुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय लीड्स संस्था द्वारा गांव में समेकित पशुधन विकास केंद्र खोलने हेतु स्थान का चयन करना, ग्राम सभा के आठ स्थाई समितियों का गठन करना और ग्राम सभा में कोष निर्माण कर ग्राम सभा को सशक्त करना था। बैठक में लीड्स संस्था के प्रखंड परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लीड्स संस्था द्वारा जलडेगा प्रखंड के छः पंचायत के 25 गांव में चल रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई। आलोक कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि लीड्स संस्था ग्रामीणों के जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर पर बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा संस्था ग्राम सभा, विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति, महिला स्वयं सहायता समिति और किसानों के संगठनों को मजबूत करने और हक अधिकार प्राप्ति के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है। बैठक में ग्रामीणों को समेकित पशुधन विकास केंद्र की जानकारी दी गई। इसके अलावा आठ स्थाई समिति का गठन किया गया। साथ ही सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह के आखरी बुधवार को ग्राम सभा बैठक किया जायेगा। बैठक में प्रत्येक परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य को ग्राम सभा में भागीदारी देना अनिवार्य है जो बैठक में नहीं आएंगे अब उन्हें 10 रुपए दंड स्वरूप देना होगा। मौके पर उपस्थित जलडेगा एग्रो के सोनू सिंह ने भी किसानों को खेती बाड़ी के गुर को बताया और किसान उत्पादक समूह बनाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में लीड्स संस्था के फील्ड स्टाफ मनोज बिंझिया, ग्राम सभा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

143

Related posts

Leave a Comment