उपायुक्त सिमडेगा ने राजस्व नीलाम पत्र एवं भू अर्जन विभाग से संबंधित की समीक्षा बैठक

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व, नीलाम पत्र एवं भू-अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों की राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की जिसमें मत्स्य, उत्पाद, खनन, वन प्रमण्डल, परिवहन, राज्य-कर, नगर परिषद्, विद्युत, निबंधन एवं नीलाम पत्र से संबंधित हैं। इस वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए प्राप्त विभागीय लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली को पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें, आंतरिक संसाधनों से राजस्व को बढ़ायें, प्रशासनिक क्रियाकलाप में राजस्व संग्रहण काफी महत्वपूर्ण कार्य है, इसकी गंभीरता को समझते हुए सभी पदाधिकारी कार्य करें। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को नगर क्षेत्र अंतर्गत होल्डिंग, होर्डिंग का कर एवं अन्य से संबंधित वसूली कर राजस्व को बढ़ाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने अंचलवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए   दाखिल खारिज, सीमांकन, लगान, अवैध / संदिग्ध जमाबंदी का रद्दीकरण/ नियमितिकरण, आपसी बँटवारा / उत्तराधिकारी बँटवारा, तहसील कचहरी, नीलाम पत्र सहित अन्य राजस्व से संबंधित कार्यों की ससमय लक्ष्य प्राप्त करने कि दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को लगान रसीद, पंजी-2 सुधार, उत्तराधिकारी बंटवारा एवं अन्य से संबंधित कार्य करने हेतु प्रखंड एवं पंचायत में कैंप आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारियों के लॉगिन आईडी में 30 दिन अधिक लंबित मामले का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने नीलाम पत्रवाद से संबंधित लंबित मामलों भी समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम,  उत्पाद अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार, विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी  विशेश्वर मराण्डी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी  सुमित कुमार महतो, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

145

Related posts

Leave a Comment