सिमडेगा में भाजपा की संकल्प यात्रा,बोले बाबूलाल मरांडी

लुटेरे और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में लगी हुई है झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार

सिमडेगा: सिमडेगा गांधी मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा संकल्प यात्रा के तहत सिमडेगा विधानसभा स्तरीय जनसभा को संबोधित किया ।मौके पर उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुवा है,महिलाओं का बैंक में खाता नही था जीरो बेलेंस में मोदी जी ने खाता खुलवाया,लॉक डाउन में प्रधानमंत्री  ने जन धन में पैसा डाला लोगो को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया,देश के प्रधानमंत्री गरीब महिलाओं सबकी चिंता करते हैं, रक्षाबंधन के त्यौहार में गैस सिलेंडर का दाम कम किये,बहुत दिनों से महिला आरक्षण की मांग हो रही थी जिसे प्रधानमंत्री जी ने पास किया।60 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल नहीं ला पाई। पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्षों के शासन में महिला बिल पास करवा दिए।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लाया गया जिसमें बढ़ाई कर्मकार आदि समुदाय को बड़ा तोहफा दिया।लेकिन झारखंड सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सिमडेगा में कोई विकास कार्य नही हुवा।भाजपा ने अलग झारखंड राज्य बनाया शिबू सोरेन ने तो झारखंड आंदोलन को बेच दिया। जिसके वजह से उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा,जब झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनी ।इन्होंने झारखंड को लूटने का काम किया।जब ईडी बुला रही है तो ये आदिवासी होने का बहाना बना रहे हैं,कानून की नज़र में सब बराबर होते हैं।झारखंड में कानून का राज नही चोरी डकैती हत्या का राज है।कानून के रखवालों को ये सरकार वसूली अभियान में लगा रखा है।ये सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है ।सिमडेगा के बेसराजारा में हुए संजू प्रधान में पीड़ितों को न्याय नही मिला अब तक। क्योंकि आरोपियों को सरकार बचाना चाहती है।पीड़ित परिवार के मांग पर सरकार क्यों नही मामले की सीबीआई जांच करवाई।झारखंड में जब प्रतिबंध पशु  हत्या बंद है तो सरकार क्यो गोकसी को बढ़ावा दे रही है क्यो नही दोषियों पर कारवाई हो रही है। उल्टे गांव वालों पर केस कर दबाव बनाया जा रहा है मै प्रसाशन से आग्रह करता हूँ कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।अफसर ये जान लें कि ये सरकार जाने वाली है।जो अफसर टूल्स की तरह काम करेंगे उन्हें बख्सा नही जाएगा।झारखंड में कानून का राज ही नही है मेरी सरकार हो या अर्जुन मुंडा  या रघुवर दास की सरकार हो पुलिस यही थी पर शासन व्यवस्था इस तरह नहीं थाझारखंड में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए इस सरकार की बिदाई करनी जरूरी है


इस सरकार को धूमधाम से बिदाई किया जाएगा इसीलिए अफसर पक्षपात न करें।आने वाले समय मे पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में एवं पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अफसर के गठजोड़ से हो रहा है सीएनटी एक्ट का उल्लंघन-विमला प्रधान

पूर्व मंत्री सह संकल्प यात्रा के जिला संयोजक विमला प्रधान ने कहा कि जब से झारखंड में गठबंधन सरकार एवं जिले में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि चुन कर आये हैं,एक विशेष धर्म के प्रति उनकी दुर्भावना बनी हुई है।आये दिन सदानो को प्रताड़ित किया जा रहा है, पिछले दिनों बानबिरा गोकसी घटना में उल्टे सदानो पर ही केश कर उनकी गिरफ्तारी का दबाव प्रशासन पर बनाया जा रहा है,सीएनटी एक्ट की बातें करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधि खुद अफसरों से गठजोड़ कर जमीन की दलाली कर रहे हैं।गैरमजुरवा जमीन पर जबरजस्ती लाश गडवा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व विधायक निर्मल कुमार मिश्रा जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया वहीं स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने की।मंच संचालन महामंत्री दीपक पूरी ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव ने किया।मौके पर द छोटानागपुर संकल्प यात्रा प्रभारी विनय लाल ,जिला सयोंजक विमला प्रधान, जिला सहसंयोजक सुशील श्रीवास्तव, सिमडेगा विधानसभा सहसंयोजक ओम प्रकाश साहू, श्रद्धानंद बेसरा, संजय ठाकुर ,राकेश रविकांत ,अनूप प्रसाद ,सतीश पांडेय श्रीलाल साहू, मनोज साय प्रणव कुमार तुलसी साहू रवि गुप्ता मुकेश श्रीवास्तव कृष्णा ठाकुर मण्डल अध्यक्ष क्रमशः सत्यनारायण प्रसाद गोपाल केशरी, कृष्णकांत सिंह मानकीलाल ,देवकीनंदन साय, मनिंदर बिंझिया, घनश्याम सिंह, अजय सिंह बसंत मांझी, महेश साहू, हीरा राम सुधु नायक ,सावित्री देवी, पिंकी प्रसाद रुक्मणि देवी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद थे।

140,141,142,139

Related posts

Leave a Comment