सिमडेगा:जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतराज्जीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। नवयुवक संघ एवं मोटिया संघ जलडेगा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन झापा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ओपी अग्रवाल, झापा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, ओलिवर लकड़ा, समिति के संरक्षक सुभाष साहु आदि ने फिता काटकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच एससीएस गांगुटोली बनाम नवागांव लोहंडा के बीच खेला गया। जिसमें गांगुटोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवागांव की टीम को 6-0 से पराजित किया। मौके पर अपने संबोधन में अतिथियो ने बेहतर आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हॉकी की तरह ही फुटबॉल में भी जिले का नाम रोशन करने की बात कहते हुए अतिथियों ने सभी खिलाड़ियो को शुभकामना दी। प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले पूर्व मंत्री एनोस एक्का, संदेश एक्का के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। मौके पर उम्बलन कंडुलना, अनिमा टोपनो, बालमुनि लुगुन, विनोद बड़ाईक, रोयन टोपनो, नितेन्द्र प्रसाद, जोगेश्वर प्रधान, नरेश नायक, जंयती बड़ाईक, आकाश साहु, आशीष साहु, चिराग बाड़ा, रवि बड़ाईक सहित कई लोग उपस्थित थे।
