बानो: प्रखण्ड के कनारोवां पंचायत भवन सभागार में वन अधिकार समिति का पुनर्गठन जिला परिषद बिरजो कांडुलना के उपस्थिति में सम्पन हुए।बैठक की अध्यक्षता पूर्व वन अधिकार समिति के अध्यक्ष जुनुल लुगुन ने की।मंच का संचालन उप मुखिया अमित डांग के द्वारा किया गया। तथा स्वयं सेवक विकास मघैया के द्वारा वन अधिकार पर विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा की हम मनुष्य वन से जलावन की लकड़ी, घर एवं कृषि औजार में उपयोगी लकड़ी। औषधि में उपयोगी पेड़ पौधा, फल फूल, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्कार जन्म, मृत्य, विवाह में उपयोगी वन उत्पाद, और पारंपरिक पथल गाड़ी, मकान निर्माण, एवं मशना में उपयोगी पत्थर और चारागाह का उपयोग कई दशको से करते आ रहे है। वही पंचायत समिति सुनील समद वन की विशेषता और उसपर निर्भरता के बारे अपना विचार प्रस्तुत किया, विरजो कांडूलना ने कहा की हम आदिवासी, मूल वासी इस वन क्षेत्र में वषों से हमारे कई पीढ़ियों ने जीवन व्यतीत किया है। और वन को हमारे लिए सुरक्षित किए है। जिस पर आज हम पूर्ण रूप से आश्रित है। बैठक नवगठित वन अधिकार समिति के अध्यक्ष प्रदीप सोरेंग, सचिव रेणु किड़ो, सदस्य सनातन बरजो सुरेश समद ,बोनीफस सिंदुरिया, हेमंत सिंह, अमित समद , संतोष समद, आर्स्यानी समद आदि एवं पंचायत के वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
