अंतरा इंजेक्शन व साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया के फायदों के बारे में जानकारी दी गई

जलडेगा:जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन के समस्त स्थायी व अस्थायी साधनों की अहम भूमिका है जिसमें अस्थायी नवीन गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड सभागार जलडेगा में आधुनिक गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन व छाया साप्ताहिक गोली पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुरुवात जलडेगा सीओ श्रीमती मधुश्री मिश्रा द्वारा दीप प्रवाजलित कर किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस के रवि के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर बीटीटी  उज्वल केशरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम एवं स्टाफ नर्स को गर्भनिरोधक साधन तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा व साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। बीटीटी ने बताया कि महिलाओं को लम्बे समय तक गर्भधारण से बचाव के लिए गर्भनिरोधक साधन जरूरी है। इसके लिए सेवा प्रदाताओं एएनएम, सीएचओ, नर्स को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सीओ श्रीमती मधुश्री मिश्रा ने कहा कि आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों मे अंतरा व छाया की सुविधा परिवार नियोजन करने में काफी सहायक साबित हो रही है। यह एक आधुनिक त्रैमासिक गर्भ निरोधक साधन है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इस विधि को शुरू करने से पहले प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

91

Related posts

Leave a Comment