धूमधाम और भक्तिभाव से मना सिमडेगा बिशप विन्सेंट बरवा का सिल्वर जुबली समारोह

सिमडेगा:सिमडेगा काथलिक धर्मप्रान्त के बिशप विन्सेंट बरवा का धर्माधकशिय 25वां सिल्वर जुबली समारोह संत अन्ना महागिरजाघर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बिशप विन्सेंट बरवा के धर्माध्यक्षीय समारोह के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में 25 दिये भी जलाये गए। दिए बिशप विन्सेंट बरवा के अलावे रांची धर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष बिशप फेलिक्स टोप्पो, जशपुर बिशप एमानुएल केरकेट्टा, हजारीबार बिशप आनंद जोजो, खूंटी बिशप विनय कंडुलना, अम्बिकापुर बिशप अंतोनिस बाड़ा, डाल्टनगंज बिशप थिओडोर मसकरेनहस, गुमला धर्मप्रान्त के प्रशासक लीनुस पिंगल एक्का, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, सहित कई पल्ली के पल्ली पुरोहितों ने जलाया। इसके बाद बिशप विन्सेंट बरवा मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा के माध्यम ने बिशप ने ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अयोजन किया गया। मौके पर मनमोहक झांकी की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विजी फादर इग्नासीयूस टेटे ने बिशप बरवा का संक्षिप्त जीवन परिचय पढ़कर सुनाया। मंच संचालन फादर फबीयन डुंगडुंग ने किया। सिल्वर जुबली समारोह कार्यक्रम में भारी संख्या में मसीही धर्मवालम्बि शामिल हुए थे। झारखंड के लगभग हर क्षेत्र से लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। चर्च परिसर में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। ताकि लोग बिशप बरवा का रजत जयंती समारोह एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी देख सके। इसके अलावे लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया जा रहा था। 

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने दी बिशप को बधाई

बिशप विन्सेंट बरवा के रजत जयंती समारोह में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुए थे। मौके पर विधायक ने बुके देकर बिशप बरवा को सिल्वर जयंती समारोह की बधाई दी। साथ ही बिशप बरवा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर मिस्सा गीत का संचालन फादर प्रदीप की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य अजय एक्का सहित सैकड़ों पुरोहित, धर्मबहनें एवं हजारों की संख्या में मसीही धर्मवालम्बि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment