ठेठईटांगर:- प्रखंड के कोरोमियाँ पंचायत के बलसेरा इंदटांड़ में गोवर्द्धन पूजा व डाइर जतरा के मौके पर बीती रात रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे, वंही विशिष्ट अतिथि के रूप में झापा जिला अध्यक्ष मतियस बागे, ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, झारखंड मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष दीपक लकड़ा, पंचायत के मुखिया रेणुका सोरेंग उरांव ,समाज के नेता अमृत चिराग तिर्की, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी, पश्चिमी पंचायत समिति प्रिसिला डुंगडुंग उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए झारखण्ड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने कहा कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या यह बतला रही है कि अभी भी हमलोग अपनी भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की बोली में गीत और चाल में नृत्य है और यंहा के लोग गीत, संगीत के प्रति हमेशा अपनी लगाव बनाये हुए हैं। इस प्रकार के आयोजन से सभ्यता संस्कृति का सरंक्षण होता है। उन्होंने युवाओं से भी आवाहन करते हुवे कहा कि सभी को आगे आकर अपनी भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने के प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम भक्ति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद एक से बढ़कर एक कई नागपुरी गीतों एवं डांस प्रस्तुति करते हुवे उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर गायक चन्दन दास, रतन बड़ाइक, सुकंती कुमारी बड़ाईक, प्रीति मेहर, संदीप नाग, महेश तिर्की, नारायण नायक, डांसर के रूप में दिव्या और संगम द्वारा अनेकों शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोवर्द्धन पूजा समिति अध्यक्ष हराचंद सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव बसंत बड़ाईक, उप सचिव मदन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश इंदवार, संरक्षक अशोक कुमार बड़ाईक, सह संरक्षक राजू इंदवार, मीडिया प्रभारी भरत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ममता देवी, मनीता देवी, भोला शंकर दास, खीरू सिंह, नवरत्न सिंह, तेजबीर सिंह, जितेंद्र दास, किशोर इंदवार, भानु प्रताप सिंह, सुखदेव बड़ाईक, देवा बड़ाईक, योगेश कुमार सिंह, पवन दास, जगेश्वर सिंह, दुर्गा बड़ाईक, गोपाल सिंह, उमेश सिंह, अर्जुन सिंह, तूफान सिंह, रामेश्वर बड़ाईक, भूपाल सिंह, गोविंद बड़ाईक, लीलम्बर सिंह, रघुनंद पातर, अंसु इंदवार, रविन्द्र दास, साहिल बिलुंग, पवन दास, अशोक सिंह, श्रीकांत बड़ाईक, शंकर इंदवार, मनोज नायक आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
