महिलाएं कलीसिया समुदाय को मजबूत करने की अहम भूमिका है:रावेल लकड़ा

 बांसजोर :प्रखंड अन्तर्गत गिनिकेरा में 21वा वार्षिक सम्मेलन जीईएल चर्च लोबोई पेरिस कौंसिल महिला समिति के द्वारा मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित हुए। अपने संबोधन में कहा कि इस महिला सम्मेलन में जिस तरह का धर्म की बाते सीखने को मिलता है वो बाते कही नही मिल सकता है। आज के जमाने मे महिलाओं का बहुत बड़ा भूमिका रहता है ।अच्छे जीवन जीने में और घर परिवार को जिस तरह संभाल कर चलती है। महिलाओं को वो ताकत ईश्वर ने दिया है महिलाए लोग ईश्वर का डर भय से फैसला लेती है जो ईश्वर का डर भय अपने अंदर रखता है वो लोग कभी कोई गलत फैसला नही लेता है ।इस लिए महिला जो भी सोच समझ कर करती है वो सब परिवार के लिए अच्छा कदम रहता है।  जिस तरह मसीही कलीसिया का स्थापना हुआ इस कलीसिया मे महिलाओं का ही उपस्थिति रहता है। आज महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है, जिससे कि समाज आगे बढ़ रहा। महिलाएं कलीसिया समुदाय को मजबूत करने की अहम भूमिका है।मौके पर मौजूद बांसजोर प्रखंड अध्यक्ष बार्थोलोमी तिर्की,ठेठईटांगर प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, अल्पसंखयक प्रदेश सचिव जमीर अहमद, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, अल्पसंखयक प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल एक्का,मोहम्मद वहीद, सुकवान जोजो, प्रसान लुगुन, अमित केरकेट्टा, आदि उपस्थित थे।

105

Related posts

Leave a Comment