झपला बांसटोली में धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस

कोलेबिरा :प्रखंड अन्तर्गत झपला बांसटोली मैदान में 15 नवम्बर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर मल्यार्पण किया गया। मौके पर रावेल लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 नवंबर झारखंड का राज्य स्थापना दिवस भी होता है। इसी तारीख को 2000 में झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ था। बता दें कि  15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होने जनजाति मुंडा समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागृत किया था। उनका आंदोलन 1895 से लेकर 1900 तक चला और वो इतिहास में एक लोकनायक के रूप में दर्ज हो गए। बिरसा मुंडा अपने माटी की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। बिरसा मुंडा के इस बलिदान के कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। और इस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गांव वालों ने एक से बाढ़ एक आदीवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ताकि आदीवासी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ कर सांस्कृतिक को बचा कर रखने का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव जमीर अहमद, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी,विधायक प्रतिनिधि मोहमद कारू, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सचिव जमीर हसन, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वहीद, लूथर सुरीन, साथ ही मुंडा 22 पडाहा के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment