विधि विधान के साथ खरना पूजा हुआ संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य आज

सिमडेगा:आस्था का महापर्व छठ को लेकर चारो दिशाओं में भक्ति की बयार बह रही है। घर-बाजार,छठ घाट के साथ ही हर ओर छठ मइया के कर्णप्रिय लोक गीत बजने से वातावरण भक्तिमय बन गया है। घरों में भी महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से गीत गाया जा रहा है। छठ पर्व की तैयारी को लेकर छठ घाटों पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं,जहां व्रती रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य देव को पवित्र दूध व जल से अ‌र्घ्य देंगी। सोमवार को महिलाएं उदीयमान सूर्यदेव को अ‌र्घ्य प्रदान करेंगी। शनिवार को महिलाओं ने नियम पूर्वक खरना अनुष्ठान किया। पूजनोपरांत व्रतियों ने सर्वप्रथम स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सिमडेगा की गली मोहल्ले चौक चौराहा में सैकड़ो की संख्या में छठ व्रत के द्वारा विधि विधान के साथ खरना पूजा करते हुए खीर प्रसाद का वितरण किया गया ।इधर प्रसाद लेने के लिए पूरा शहर का माहौल भक्ति में दिखा, जहां पर एक दूसरे के घरों में जाकर लोग खीर प्रसाद लेते हुए देखे गए।

प्रिंस चौक सिमडेगा में सप्त अश्व आरूढ़ भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर हो रही पूजा

शहर के प्रिस चौक पूजा पंडाल में भी छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।प्रिस चौक पूजा पंडाल में खरना पूजा की गई।इससे पूर्व यहां सप्त अश्व पर आरूढ़ भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर प्रतिष्ठा की गई।पंडित गोपाल मिश्र ने विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ सूर्य ध्वज की स्थापना करते हुए सूर्य प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराई। गौरतलब है कि लगातार 14 वर्षों से यह पूजा इस पंडाल में किया जा रहा है।पूजा के संदर्भ में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रामकिशन केशरी ने बताया कि 19 नवंबर को संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्यदान किया जाएगा।20 को प्रात:काल में उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दान के बाद ठेकुआ प्रसाद वितरण किया जाएगर। वहीं 20 नवंबर को शोभा यात्रा निकालकर भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजन अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए  राजकुमार ठाकुर,  राजू केशरी एवं,राजू केशरी सहित पूरा समिति के सभी पदाधिकारी जोर-शोर से लगे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment