सिमडेगा: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी में मनाये जाने वाले छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में गरजा क्षेत्र के शंख नदी और पालामाड़ा संगम तट ह्रदय स्थली छठ घाट सिमडेगा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, के अगुवाई में ,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपनारायण दास, जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाईक, संजय गुप्ता, मनोहर प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा के सुभाष महतो,निलेश प्रसाद, भाजपा जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन जिला अध्यक्ष पिंकी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा के शिखा अग्रवाल , युवा मोर्चा के कैलाश दास, समीर महतो,तनुरजय कालो इत्यादि समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से हजारों श्रध्दालुओं में अर्ध्य हेतु दूध एवं चाय का वितरण किया गया।बता दें कि पिछले पांच सालों से श्री बेसरा शंख नदी छठ घाट सिमडेगा में छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में छठ व्रतियों एवं धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं बीच निशुल्क अर्ध्य हेतु दूध एवं चाय का वितरण निरंतर करते आ रहे हैं। इस बार कृष्णा बड़ाईक,पिंकी प्रसाद, निलेश प्रसाद, संजय प्रसाद, मनोहर प्रसाद के संयुक्त सहयोग से ढ़ेड क्विंटल दुध की व्यवस्था हुई थी। जिसे अह्लऐ सुबह सुबह, उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए एवं ठण्ड से राहत के लिए हजारों श्रध्दालुओं के बीच में गर्मागर्म,चाय वितरण कर सेवा का कार्य किया गया।

138