झारखंड पार्टी द्वारा नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन को लेकर बैठक का किया आयोजन

ठेठईटांगर:झारखंड पार्टी के द्वारा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिले के दोनों विस सीट में पार्टी की जीत सुनिश्चत की जाएगी। पार्टी के द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल नगाड़ा पिटावन रैली का भी आयोजन किया जाएगा। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का शनिवार को पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कार्यकर्ताओ से पूरे उत्साह और दमखम के साथ क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार और लोगों की सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झापा बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कार्य कर रही है। स्थानीय विधायक के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि विधायक की कार्यशैली को जनता देख चुकी है। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चत करने के लिए कार्य करने की बात कही। एनोस एक्का ने कहा कि झापा लोक सभा चुनाव भी पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। नगाड़ा पिटावन रैली के सफल आयोजन को ले 11 दिसंबर को जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक को जिलाध्यक्ष मतियस बागे, संदेश एक्का आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का समापन ललित समद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक में ओमप्रकाश अग्रवाल, पिंटु सिन्हा, ललन प्रसाद, ओलिवर लकड़ा, बाबुराम लकड़ा, मेरतल खलखो, सिमोन कंडुलना, ख्रिस्तोफर, प्रभुसहाय, फबियन, सुजीत नाथ, निकोलसन कोंगाड़ी, जोलेन आदि उपस्थित थे।

129

Related posts

Leave a Comment