तीनो राज्यों की जनता ने मोदी पर जताया भरोसा- लक्ष्मण बड़ाईक

सिमडेगा-मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ तीनो राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा सिमडेगा में रविवार को महावीर चौक में जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे के गाल पर अबीर गुलाल लगा कर लड्डू बांट कर जश्न मनाया। वही इस दौरान ढोल के ताल पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नाचते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई दी।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी पर भरोसा है ,मोदी जी की गारंटी पर तीनों राज्य की जनता ने भरोसा जताया। तीनों राज्यो के चुनाव परिणाम आने वाले 2024 के चुनाव का ट्रेलर है। लोग कांग्रेस को घोटालेबाज शासन से त्रस्त हो चुके थे इसीलिए जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ कर भाजपा की सरकार बनेगी ।इधर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का विश्वास है यह आने वाले लोकसभा चुनाव का रास्ता प्रशस्त करेगी आज देश में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है और देश के लोग राष्ट्रवादी विचारधारा को एवं भारतीय जनता पार्टी की सोच को अपनी सोच मानकर इस चुनाव में जनता ने मत दिया है और इस वजह से प्रचंड बहुमत साथ जीत हुई है। इधर केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत ऐतिहासिक है जिस तरह से जनता ने कांग्रेस को चुनाव में आईना दिखाया है ये बताने के लिए काफी है कि 2024 में पुनः देश और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ,साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता जिस तरह से भाजपा को अपना मत देकर पूरे देश मे केसरिया लहरा रही है ये गर्व की अनुभूति कराता है।भारतीय जनता पार्टी आज सिर्फ एक दल नहीं बल्कि विचारधारा बन चुकी है। यह जनमानस के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है तीन राज्यो के परिणाम से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और दो गुने जोश के साथ 2024 के चुनाव में उतरेंगे।जश्न मनाते हुए जिला महामंत्री दीपक पुरी ने कहा की तीन राज्यों के ऐतिहासिक जीत मोदी जी के नीति और काम पर जनता की मोहर है जनता पुनः मन बन चुकी है की 2024 में भी मोदी जी को गद्दी में बैठना है। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, श्री लाल शाह ,चंदन लाल ,नवीन सिंह, फनी भूषण शाह ,संजय ठाकुर ,दीप नारायण दास, पिंकी रानी सावित्री देवी हिंदू देवी फुल सुंदरी देवी शिखा अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
162
विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
इधर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों की अगवाई में जमकर मिठाई एवं आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया एवं एक दूसरे को जीत की शुभकामना दी गई जिला के सभी मंडलों में कार्यकर्ता तीन राज्यों की जीत पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने सभी एक स्वर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी के बीच कांग्रेस का नाव डूब गई और जनता जान चुकी है इसीलिए जनता ने जो जनादेश दिया है या आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रकार कांग्रेस को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर बैठाएगी।
148