सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रविवार को बांसजोर प्रखंड का भ्रमण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज एवं विकास के प्रत्येक स्तर पर दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3 दिसंबर के दिन विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के नाम से भी जाना जाता है।मौके पर उपायुक्त ने बांसजोर में कई दिव्यांग को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शोल ओढ़कर सम्मानित किया। प्रखंड के दिव्यांग जनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही दिव्यांगों को सशक्त बनाने पर बल दिया है। उन्होंने उन्होंने ने कहा कि दिव्यांगजनों का संघर्ष और उनकी उपलब्धियां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बांसजोर एवं अन्य उपस्थित थे।
