सिमडेगा शहर में क्रिसमस कार्निवाल शोभायात्रा उत्सव का किया आयोजन 

सिमडेगा:क्रिसमस कार्निवाल कमेटी द्वारा क्रिसमस  के मौके पर शनिवार को क्रिसमस कार्निवल उत्सव यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की इस्माईल केरकेट्टा आदि के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा अलबर्ट एक्का मैदान से शुरु हुई। जहां पर विकास केंद्र के फादर किशोर के द्वारा विधि विधान के साथ मिस्सा पूजा करते हुए केक काटकर इसकी शुरुआत की, साथ ही उन्होंने सभी लोगों को क्रिसमस पर्व की शुभकामना देते हुए आपसी एकता भाईचारा और प्रभु ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया इधर कार्निवल शोभा यात्रा जो कचहरी परिसर,झूलन सिंह चौक, बस स्टैंड, महावीर चौक, नीचे बाजार पेट्रॉल पम्प होते हुए पुनः अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची। शोभायात्रा के माध्यम से जिले वासियों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामना देते हुए लोगों को प्रेम और शांति का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग शांता क्लॉज की टोपी पहने हुए प्रभु येसु के भक्ति गीतों में थिरकते-झूमते हुए चल रहे थे। साथ ही प्रभु येसु की चरनी को एक वाहन में सजाते हुए झांकी एवं क्रिसमस कैरोल द्वारा लोगों को संदेश दिया गया।इस दौरान लाइव गायकी के साथ शहर का भ्रमण किया गया। मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा कि युवाओं को संगठित और सुंदर विचारो से आत्मसात करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment