सिमडेगा और कोलेबिरा के विकास का एक मार्ग मोदी की गारंटी – विनोद बड़ाईक

बोलबा: भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद बड़ाईक द्वारा सोमवार को मंडल सशक्तिकरण के कार्यक्रम को लेकर बोलबा मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा भी लिया। इस कार्यक्रम में वह मंडल प्रवासी प्रभारी के रूप में शिरकत किए। कार्यक्रम के दौरान वहां के मंडल निवासियों से हुए रूबरू हुए तथा उनसे झारखंड की वर्तमान राजनीतिक गलियारों की चर्चा भी की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार केवल सनातन विरोधी मुद्दों ही पर कार्य करती है। भारतीय संस्कृति को धूमिल करने के लिए आए दिन इस सरकार द्वारा न जाने कितने तुगलकी फरमान सुना गए हैं। इस सरकार में झारखंड, अराजकता एवं अव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था की गिरफ्त में आ चुका है। झारखंड राज्य में फिर से खुशहाली केवल मोदी की गारंटी ही ला सकती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री मनीष कुजूर, मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, महामंत्री नित्यानंद सिंह, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक ,बिंदेश्वर सिंह, चरण सिंह, सूरज सिंह, घनश्याम सिंह, जितवाहन सिंह, अर्जुन सिंह, उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment