सिमडेगा:बिशप विंसेंट बरवा ने जिले वासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। आज के मनुष्यों में, नेताओं में एवं सामाजिक के अग्रणी ब्यक्तियों में स्वार्थ भरा हुआ है। यही कारण है कि देश की परिस्थिति आगे बढ़ने के बजाय और पिछड़ रहा है। इकोनॉमी कमजोर हो रही है। गरीब एवं कमजोर लोग पिछड़ते जा रहे हैं। कोरोना के बाद लोगों का न सिर्फ शारीरिक बल्कि आध्यात्मिक ताकत कमजोर हुआ है। ऐसी परिस्थिति में क्रिसमस के मौके पर लोगों के जीवन मे प्रभु ईशा मसीह का प्रेम, न्याय एवं शांति का संदेश महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। देश के विकास में सामूहिकता का बड़ा महत्व होगा। इसके बिना आगे के विकास की कल्पना सम्भव नहीं है। बिशप बरवा ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर प्रभु येसु मसीह के प्रेम एवं शांति के संदेश को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज लोगों में आध्यात्मिक शक्ति नहीं दिखती। लोगों को अपने ब्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन मे मसीह के संदेश को अपनाने की जरूरत है। तभी सबका जीवन सुंदर बनेगा। जीवन मे मित्रता, सद्भावना एवं समानता रहस्य के समान है। वह सभी के जीवन मे तभी प्रकट होगा जब हम सभी येसु ख्रीस्त के वचनों को अपने जीवन मे अपनाएंगे। बिशप ने क्रिसमस के साथ साथ नव वर्ष की भी जिलेवासियों बधाई दी है। साथ ही जिले के विकास, खुशहाली एवं शांति की भी कामना की है। मौके पर बिशप कहा कि वर्तमान सरकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र में आदिवासी एवं दरिद्र लोगों का उत्थान नहीं हो सका है। उन्होंने सरकार की चार वर्षो के कार्यकाल को भी संतोषजनक नहीं बताया।
