केरसई महुआ टोली के पास भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत

केरसई:- केरसई थाना क्षेत्र के  महुआटोली पथ पर राजाबंध पुलिया के समीप रविवार शाम भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक  की मौत हो गयी।मृतकों की पहचान समीर डुंगडुंग एवं हर्षित डुंगडुंग दोनो चोंगीटोली महुआटोली गांव के है।प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों युवक क्रिसमस पर्व का सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान अचानक अपने स्कूटी से नियंत्रण खोकर पेड़ से टकराई। रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मुन्ना रमानी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कारवाई में जुट गए।मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी  वहीं जानकारी  मिलने पर परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व मुखिया बालासियुस खेस्स,वार्ड विजय केरकेट्टा, अरविंद यादव सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment