अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर खलिहान में रखे धान फसल को लगाई आग जांच में जुटी पुलिस

ठेठईटांगर:रेंगारिह थाना क्षेत्र के बाघचट्टा पंचायत के मुंडलटोली गांव में देर रात खलिहान में रखे गए धान की फसल में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी की घटना में किसान को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। खलिहान में रखा गया धान गांव निवासी पात्रिक तिर्की का था। पात्रिक ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर पुरा गांव  रात जश्न में डूबा था। ग्रामीण एक दूसरे के घर आ जाकर क्रिसमस की आपस में खुशियां बांटने में जुटे थे।इसी बीच रात के करीब दस बजे उनके खलिहान में आग की लपेटें दिखाई दी। आग की लपेटें देख वह अपने परिवार के साथ बाल्टी में पानी लेकर खलिहान की ओर भागा। उनके साथ साथ गांव के अन्य ग्रामीण भी पानी लेकर खलिहान की ओर दौड़े। सभी ने धू धू कर जल रहे धान की फसल को पानी डाल कर बूझाने के लिए काफी मशकत करने लगे। लेकिन तब तक काफी लेट हो चुका था। धान में पेट्रोल छिड़के जाने के कारण आग की लपेटें तेज हो चुकी थी। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में पुरा धान जलकर खाक हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर देर रात ही पंचायत के उपमुखिया प्रवीण बड़ाईक गांव पहुंच प्रभावित किसान से मिले। साथ ही किसान को हर संभव मदद करने एवं विभाग से मुआजवा राशि दिलाने में सहयोग करने का भरोसा जताया। इधर घटना के बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। साथ ही जांच में जुट गई है।

Our Visitor

306899
Users Today : 6
Total views : 519249

Related posts

Leave a Comment