चाड़रीमुण्डा पंचायत में आयोजित हो गई हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम

कुरडेग: प्रखंड के चाड़रीमुण्डा पंचायत में मंगलवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामिणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, बीडीओ ठाकुर गौरीशंकर शर्मा,सीओ किरण डांग,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज साय, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सिंह,मुखिया अनासतसिया खलखो, गैस एजेंसी के संचालक अनुज श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सीओ के द्वारा सभी लोगों को 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों द्वारा अपने अपने अनुभवों को साझा किया गया। स्कूली बच्चों के बीच हुए क्वीज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

Leave a Comment