सिमडेगा भरत वेजीटेबल थोक एवं खुदरा सब्जी विक्रेता के सहयोग से महिला समूह द्वारा संचालित वेज फ्रेस एवं कोलेस्ट्रोल का उदघाटन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में समाजसेवी भरत प्रसाद के पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकल महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवा समाज सेवी का प्रयास सराहनीय है। एकल महिलाएं भी मोके पर लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती है। मौके पर डीएओ मुनेंद्र दास, नप प्रशासक सुमित कुमार महतो, नगर प्रबंधक आकाश डेविड सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी भरत प्रसाद के पहल की सराहना की। उदघाटन के मौके पर लोगों के बीच अंगूर 60 रुपया किलो सेब 80 रुपया किलो अनार 100 रुपया किलो, संतरा एवं 50 रुपए किलो की दर से वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्याज 15 रुपया किलो आलू 10 रुपए किलो की दर से 31 जनवरी तक वितरण किया जाएगा। मौके पर एभनजेलिस्ता कंडुलना, राम नायक सहित काफी संख्या में एकल महिलाएं उपस्थित थी। इधर समाज सेवी भरत प्रसाद के सहयोग से टाना भगतों के बीच गमछा और धोती का भी वितरण किया गया। वहीं मंच का संचालन तेजबल शुभम ने किया।

