सिमडेगा:-राहुल गांधी के जिले से गुजरने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने तैयारी तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जोसिमा खाखा ने सदर प्रखंड के सभी पंचायत का दौरा किया। साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जिले में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करना है। जोसिमा ने कहा कि प्रदेश में बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार तोड़ने एवं विचलित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि देश से नफरत का माहौल को मिटाने के लिए हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा। जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने की कोशिश की गई। उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है। मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है। मौके पर उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, रेनी, संगीता आदि उपस्थित थे।