झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा की बैठक का हुआ आयोजन पदयात्रा पर हुई चर्चा

सिमडेगा:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार बुधवार को वन विश्रामागर, सिमडेगा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में  जिला अध्यक्ष अनिल कण्डुलना ने अपने संबोधन में झारखण्ड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य की चर्चा करते हुए अवगत किया।उन्होंने कहा हमारे राज्य के लोकप्रिय माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग कर प्रताड़ित कर रही है। जिसका मुख्य वजह  है भाजपा गलत नीतियों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का न झुकना, उसका विरोध करना एवम प्रदेश के चंहुमुखी विकास के एजेंडा को लागू करने का ईमानदार प्रयास भाजपा को नही पच रहा है। यही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी जहाँ  बीजेपी समर्थित पार्टियों की सरकारें नहीं हैं ।वहां विधायकों की खरीद फरोख्त, इडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि तमाम  हथकंडे अपनाकर, डरा धमकाकर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने एवम गिराने का प्रपंच कर रही है।जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा आज से ही जिले के हर पंचायत स्तर पर पदयात्राओं की श्रृंखला आरम्भ करने का निर्णन लिया गया ।जिसमें  झारखंड सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की ईडी की गिरफ्त से बाहर लाने हेतु जनसमर्थन प्राप्त किया जाएगा, साथ ही साथ आम जनों की समस्याओं से भी रूबरू किया जाए इस क्रम में पदयात्रा कोलेबिरा प्रखण्ड के कोलेबिरा एवम नवाटोली पंचायतों से शुभारंभ करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा,संघठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा,केंद्रीय सदस्य मो सहीद, फिरोज अली,नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, उपाध्यक्ष संदीप मिंज,मो सिकंदर, नगर सचिव बीरबल महतो, नगर कोषाध्यक्ष विकास कंडुलना,जावेद वार्षि जी, दीप्तीमान तिर्की और सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, सभी प्रखंड के अध्यक्ष -सचिव, जिला और प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य गण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment