बोलबा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ में झामुमो सिमडेगा द्वारा बोलबा प्रखंड के दो पंचायत पीड़ियापोंछ और मासाड़ा में न्याय मार्च का आयोजन किया गया। न्याय पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । न्याय पदयात्रा को ग्रामीणों द्वारा बहुत बढ़िया समर्थन मिला। इस न्याय पदयात्रा में जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना द्वारा ग्रामीणों को भाजपा और ईडी के कुकृतियों के बारे में तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हेमंत सोरेन के ऊपर भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचार से हम सभी आदिवासी, मुलवासी समाचार माध्यमो से सुन और समझ रहे हैं और बहुत दुखी हैं।झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार अपना शक्ति का दुरूपयोग करते हुए इस राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फसाया गया है। अबकी बार लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में भाजपा को उसकी औकात बताने का काम करेंगे।इस न्याय पदयात्रा में केंद्रीय सदस्य मो शहीद,जिला कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा,संघठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू डांग, सचिव राजेश टोप्पो, क्रीड़ा मोर्चा सचिव अमलेन समद, प्रखंड अध्यक्ष क्लेमेंट बाड़ा, सचिव पासकल डूंग डूंग, उपाध्यक्ष ज़ैनुल अंसारी,क्रिस्चिओफर डूंग डूंग, राजीव और दोनों पंचायत के पदाधिकारी गण और ग्रामीण सैकोड़ों की संख्या में उपस्थित थें l
