झामुमो द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध पदयात्रा कर न्याय मार्च निकला 

ठेठईटांगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा नहीं ठेठईटांगर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध पदयात्रा कर शनिवार को न्याय मार्च निकाला। मौके पर ठेठाईटांगर प्रखंड के राजाबासा पंचायत, केरेया पंचायत और ज़ोराम पंचायत में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला lइस न्याय यात्रा में झामुमो के नेताओं ने  हेमंत सोरेन जिंदाबाद,शिबू  सोरेन जिंदाबाद,जेल का फाटक टूटेगा,हेमंत सोरेन छूटेगा आदि नारे लगाए मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना  ने कहा की झारखंड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीतिक हालात बहुत ही गंभीर है l उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  को  केंद्र सरकार अपने केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रहा है।यही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी जहां भारतीय जनता पार्टी या भाजपा समर्थित पार्टीयां सरकार में नहीं है,वहां विधायकों की खरीद-फरोख्त और ईडी,इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंटीयों का दुरुपयोग आदि तमाम हथकंडे अपना कर डरा धमका कर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी असंवैधानिक है।पूर्व मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसाया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार यह नहीं चाहती है कि यहां क्षेत्रीय पार्टी की सरकार बनें ।मौके पर जूनास डांग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर केंद्रीय सदस्य मो शहीद , नुवास केरकेट्टा, कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, संजू डांग, राजेश टोप्पो संजय तिर्की,  बसंत समद, आंतोन्न सुरीन , मैन्युल डांग, अशोक मिंज, विक्शाल लुगुन, राजेश तिर्की सहित सैकोड़ों की संख्या में  प्रखंड और पंचायत के झामुमो  नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment