बानो :नगर भवन बानो के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया। बैठक में मोदी सरकार के अभिनंदन पत्र को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं के बीच अभिनंदन पत्र का वितरण किया गया ।प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में घर-घर तक पहुंचाएं तथा जानकारी दें। भारत सरकार द्वारा चलाये गये योजनाओं लाभार्थियों के बीच अभिनंदन पत्र का वितरण कर सरकार के उपलब्धियां के बारे में जानकारी दें। . इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया ।मौके पर विश्वनाथ बड़ाइक,फिरू बड़ाइक,पन्नालाल ओहदार,भुषण साहु,दीपक प्रसाद,कल्पना तमगडिया, विनय साहु, दिनेश बड़ाईक, अमित सोनी सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related posts
-
मनरेगा ई-केवाईसी में तेजी लाने का निर्देश 31 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने की डेडलाइन
चैनपुर: प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण... -
सिविल में भव्य जतरा का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आह्वान
चैनपुर: अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिविल गांव में भारत मुंडा समाज, ग्राम सिविल के... -
