बानो :अखिल भारतीय रौतियां समाज विकास परिषद की बैठक गुरुवार को लालमोहन सिंह की अध्यक्षता में लचरागढ़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया गया बैठक में बानो जलडेगा, कोलेबिरा प्रखंड के समाज के लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश समिति सदस्य घनश्याम सिंह चंद्रभान सिंह,जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, कोलेबिरा प्रखंड सचिव रामविलास सिंह,कोलेबिरा प्रखंड कोषायक्ष लीलांबर सिंह,प्रकाश सिंह ,रंजीत सिंह ,धर्मबीर सिंह लोग उपस्थित थे।
