जी उठे प्रभु विजयी बनकर…..

पास्का का पर्व के मौके पर सिमडेगा जिला मुख्यालय सहित निरजाघरों में हुआ अनुष्ठान

सिमडेगा:पास्का पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न गिरजाघर में देर- रात तक चले पास्का जागरण अनुष्ठान में काफी संख्या में मतावलंबियों ने भाग लिया और प्रभु की आराधना की। रात्रि जागरण अनुष्ठान चार भाग में मोमबत्ती गुणगान, शब्द समारोह, बपतिस्मा और पवित्र युखारिस्त मिस्सा बलिदान के साथ संपन्न कराया गया। धर्मप्रांत मुख्यालय सामटोली में आयोजित रात्रि जागरण का धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता बिशप विंसेंट बरवा द्वारा मोमबत्ती आशीष के बाद ख्रीस्त के ज्योति का प्रतीक पास्का मोमबत्ती जलाकर किया गया। शब्द समारोह के तहत बाइबल पाठ एवं सुसमाचार पाठ के बाद मुख्य अनुष्ठाता बिशप श्री बरवा द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया। धर्मविधि के तीसरे भाग में उनके द्वारा बपतिस्मा जल को आशीष प्रदान कर उपस्थित मतावलंबियों पर आशीष जल छिड़काव के बाद जलती मोमबत्ती हाथ में लेकर बपतिस्मा का करार दुहराया गया। इसके बाद पवित्र युखारिस्त का मिस्सा बलिदान बिशप श्री बरवा के अगुवाई में संपन्न कराया गया। धर्मविधि में वीजी फा इग्नेस टेटे, पल्ली पुरोहित फा.तोबियस केरकेट्टा, फा. जोन तिर्की, फा शैलेस केरकेट्टा, फा. बर्बट कुजूर, फा सिबेस्तीयान एक्का, फा मरियानुस गुलाब लुगून ने विशप स्वामी का सहयोग किया। मौके पर पुरोहितो द्वारा मिस्सा गीत प्रस्तुत करते हुए ‘जी उठे प्रभु विजयी बनकर, हे प्रभु तुझ पर मेरी आशा कर तू मेरी रक्षा निरंतर जैसे गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखने में पूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्ली सेवा समिति, कैथोलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। रविवार की सुबह भी हुआ मिस्सा अनुष्ठानपास्का पर्व के मौके पर रविवार की अहले सुबह भी दो मिस्सा अनुष्ठान सम्पन्न हुई। पहली मिस्सा सुबह छह बजे से हुई। जिसकी अगुवाई फा अरविन्द की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। जिनका सहयोग पल्ली पुरोहित फा तोबियस केरकेट्टा, फा सेबस्तीय एक्का, फा मरियानुस गुलाब लुगून ने किया। मौके पर काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे। वहीं दूसरी मिस्सा सुबह सात बजे से शुरु हुई।

ख्रीस्त का जी उठना ही विश्वास का प्रमाण है: बिशप बरवा

बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि पास्का का समारोह ख्रीस्तीय विश्वास  की घोषणा करती है। उन्होंने कहा कि यीशु जी उठे और इसी का महान समारोह है। इस अवसर पर आयोजित सभी धर्मविधि हमारे प्रमाण है कि हम सभी ख्रीस्तीय है। ख्रीस्त को जानना ही जीवन है। इसलिए ईसा मसीह पर विश्वास कीजिए क्योंकि यीशु हमारे जीवन में जीते है और यही जीवन की परकाष्ठा है। ख्रीस्त का जी उठना ही विश्वास का प्रमाण और आधार है। जीवन में अनेक चुनौतियों का समाना करना पड़ता है। लेकिन अपने विश्वास में दृढ़ रहे और ईश्वर ने ख्रीस्तयिता का जो वरदान दिया है, उसका साक्षी बन जाईए। निश्चित रूप से पुनर्जीवित का कृपा प्राप्त होगा।

अपने पूर्वजों को याद कर कब्रिस्तान में की गई आकर्षक सजावट

पास्का पर्व के अवसर पर  शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कब्र पर मसीही समुदाय के लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने पूर्वजों को याद किया।मसीही समुदाय के लोगों द्वारा अपने पूर्वजों की कब्र की साफ सफाई कर उसे भव्य तरीके से फूल मालाओं द्वारा सजाया गया। कब्रिस्तान की साज-सज्जा रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों द्वारा किया गया।शहरी क्षेत्र के मुख्य रूप से बाजार टोली, घोचो टोली, बुधरा टोली एवं खूंटी टोली के अलावे अन्य कब्रों पर काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों को अहले सुबह 4 बजे से ही आराधना करते हुए देखा गया। पर्व के अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर कैंडल जलाकर व फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया।.

Related posts

Leave a Comment