कुरडेग : प्रखंड में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया।विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना व मिस्सा अनुष्ठान किया गया।आरसी चर्च खालीजोर में रात्रि में विशेष अनुष्ठान के साथ साथ सुबह में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।सुबह में अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फा सुनील तिर्की व फा बिपिन किशोर सोरेंग ने सम्पन्न कराया।इस मौके पर फा बिपिन सोरेंग ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईशा मशीह सचमुच जी उठे हैं,अल्लेलूया।प्रभु के पुनर्जीवित होने के आनन्द खुशी में हम सब सराबोर हैं।प्रभु के पुनर्जीवित होने के खुशी में मनाये जा रहे यह पर्व मेल प्रेम, पापों पर विजय,टूटे संबंधों को जोड़ने,प्रभु के साथ अपने संबंध को मजबूत करने का संदेश देता है।प्रभु हमें बुराइयों से दूर रखे। हम सबको पाप का मार्ग छोड़कर अच्छाई की ओर बढ़ना चाहिए।इस दौरान युवक युवतियों ने मधूर भक्ति गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

92