कारवाई : लम्बोई बाजार में पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में एक महिला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

जलडेगा: थाना क्षेत्र के लम्बोई हाट में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने मामले में जलडेगा पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए घटना में शामिल एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि घटना के बाद जलडेगा पुलिस ने लम्बोई बाजार में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, हथियार छीनने का प्रयास करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि मामले पर 3 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे एक फरार महिला आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के पास घटना से जुड़े कई वीडियो हैं जिनके आधार पर घटना में शामिल फरार अन्य लोगों को चिन्हित करते हुए कारवाई किया जायेगा।

क्या था मामला

दिनांक 27. 2. 2024 दिन मंगलवार को नव पदस्थापित थाना प्रभारी शशि शंकर कुमार सिंह, एसआई दुर्गेश कुमार और एएसआई किशोर महतो पुलिस जीप में जवानों को साथ लेकर दोपहर बाद थाना क्षेत्र के लम्बोई बाजार गए थे। अचानक पुलिस को बाजार में आया देख अवैध शराब की बिक्री और चुलाई करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस शराब बेच और पी रहे लोगों को खदेड़ने लगी। जिसके बाद ग्रामीण एकदम उग्र हो गए और पुलिस कुछ समझ पाती तब तक गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना में भिड़ ने थाना के एक महेश कुमार पासवान नामक एक जवान को घेर कर मारा, उनसे हथियार भी छीनने का प्रयास किया। इस बीच बाकी पुलिस के जवान अपना हथियार संभालते हुए हाट से बाहर निकलने लगी। लोकल भाषा में मारो मारो चिल्लाते हुए भीड़ जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं, पुलिस को खदेड़ने लगे। तेजी से जीप की ओर बढ़ रहे थानेदार से भी धक्का मुक्की हुई। उनको चोट भी आई। इस दौरान अनेक युवक अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे।

Related posts

Leave a Comment