जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहा हमारा स्वास्थ्य: बीडीओ  

कुरडेग: जलवायु परिवर्तन से हमारा स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। कार्बन उत्सर्जन से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। इसका परिणाम जलवायु परिवर्तन के रूप में दिखायी दे रहा है। दुनिया के लोग इस पर चिंतित हैं और हर हाल में इसके खतरे को कम करने के उपाय सोच रहे हैं। ये बातें कुरडेग के प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरीशंकर शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड कार्यालय सभागार में ट्रान्स्फोर्मिंग रुरल इंडिया फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर 6 अप्रैल को आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि पानी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का दोहन रोकना होगा। भूजल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों द्वारा जल संरक्षण पर किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि  डोभा बनाकर जलसंरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार में मां-बच्चे का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। कम उम्र में विवाह और बच्चों की देखभाल का अभाव से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने की घटना को हर हाल में रोकने की जरूरत है। इससे कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है। इस पर रोक लगाने के लिए लोगों के व्यवहार परिवर्तन पर जोर देना होगा। मौके पर कुरडेग एवं केरसई प्रखण्ड के सभी पंचायत के मुखिया , टी आर आइ कुरडेग प्रखण्ड समन्वयक अम्बरीश मण्डल , प्रियब्रत महतो , संकेत जोशी , मो० आदिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment