सिमडेगा:चैत नवरात्र के मौके पर सोमवार को 9 पत्रिका प्रवेश के साथ शहर सलडेगा देवी गुड़ी एवं ठाकुरटोली में पंडालों के पट खुले जहां पर सातवें दिन मां के भक्तों ने मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। साथ ही घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इधर शहर के ठाकुर टोली व देवीगुडी सलडेगा में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवपत्रिका प्रवेश कराया। इसके बाद विधि विधान के साथ पूजा-अर्चन कराई गई। मां की महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर आचार्य ने कहा कि मां दुर्गा ने पापियों का नाश करने के लिए दुर्गा का रूप धारण किया था। उसी प्रकार से हम सभी को भी समाज में फैली अशिक्षा व कुप्रथा रूपी दानव का नाश करना होगा। उन्होंने कहा कि वे जिला के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इधर सलडेगा स्थित पूजा पंडाल में यजमान की भूमिका अशोक महतो निभा रहे हैं। वहीं पूजन का कार्य आचार्य शिवकुमार पाठक के द्वारा कराया जा रहा है। सलडेगा में बना भव्य पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले दिन माता के दर्शन के लिए पहुंचे। संध्या में महाआरती के दौरान हजारों लोग पहुंचे। आयोजन समिति ने प्रसाद के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।सलडेगा चौक से लेकर पूजा-पंडाल तक आकर्षक विद्युत लाइट से सजावट की गई है। तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। विद्युत लरियों के प्रकाश से पूरा पूजा पंडाल जगमग हो रहा है। इधर ठाकुरटोली में भी पूजा-पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जहां शहर भर से लोग पहुंच रहे हैं।

74,46,52