धूमधाम से सिमडेगा शहर में निकाली गई चैती दुर्गा पूजा शोभायात्रा

सिमडेगा:चैती दुर्गा पूजा समिति सलडेगा द्वारा चैती दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। पंडाल में पिछले 15 अप्रैल से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही थी। लगातार तीन दिनों तक पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को मां शेरावाली की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा मां दुर्गा की जय, मां शेरावाली के जयकारे लगाए। शोभायात्रा देवी गुड़ी चौक से शुरू होकर सलडेगा चौक प्रिंस चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए डिप्टी टोली स्थित विसर्जन तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया गया, इस दौरान सभी लोगों ने नाम आंखों से मन की विदाई दी।

ठाकुरटोली से भी निकली शोभायात्रा

इधर शहर के ठाकुरटोली स्थित चैती दुर्गा पूजा स्थल से भी विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्तों ने माता के जयकारे लगाते हुए मुख्य पथ का परिभ्रमण किया। भजनों के धुन पर झूमते थिरकते लोग जलाशय तक पहुंचे। महाआरती तथा क्षमा प्रार्थना के बाद प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया गया। यहां के आयोजन में योगेंद्र मेहरा, मुकेश कुमार, सत्या प्रसाद, सोनू सिंह, बुलु सिंह, श्याम सिंह, अनुज सिंह, वेद प्रकाश, राकेश वर्णवाल, सुमित बड़ाईक, राम कैलाश राम, गोलू, आयुष, टिंकू, दिनेश मेहरा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment