सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन सिमडेगा को मिला बेस्ट झारखंड कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का सम्मान

सिमडेगा:-राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा परिषद्” द्वारा कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में देश भर से लगभग 2000 से अधिक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने हिस्सा लिया जिसमे सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन, सिमडेगा को उनके 2020-2021 में  बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए बेस्ट झारखंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट अवार्ड से सम्मानित किया गया।मुख्य अथिति प्रसिद्ध नेशनल स्पोर्ट्स फियोलॉजिस्ट डॉक्टर मृणाल चक्रवर्ती  के द्वारा सहभागी कंप्यूटर  संस्थान के संचालक निशांत कुमार एवम बिपुल कुमार  को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गौरतलब हो कि 2019 में भी उन्हें बेस्ट ऑफ झारखंड का अवार्ड मिल चुका हैं और  दोनों संचलको ने कहा कि यह सम्मान पूरे सहभागी परिवार में कार्यरत सहकर्मियों के मेहनत और परिश्रम का परिणाम हैं। गौरतलब हो सिमडेगा हॉकी के खिलाड़ियों को भी सप्ताह के 1 दिन निशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य सहभागि कंप्यूटर एजुकेशन के द्वारा की जा रही है। जिसके कारण हॉकी खिलाड़ी खेल के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा में भी पारंगत हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment