सिसई:-जिला गुमला अंतर्गत,प्रखण्ड सिसई में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर,प्रखण्ड बचाव संघर्ष समिति के तत्त्वाधान में मंगलवार को जनसभा का आयोजन किया गया है।प्रखण्ड सिसई में प्रत्येक सरकारी कार्यों में हर जगह गड़बड़ी हो रही है।सभी सरकारी कार्यों में जमकर भ्रस्टाचार चल रही है।प्रखण्ड सिसई में सभी ग्रामीण जनता काफी त्रस्त हैं।दूर दराज क्षेत्रों से महिलाएं, पुरुष,बुजुर्ग ब्लॉक कोई कार्य के लिए आते हैं।लेकिन काम नहीं होता है।लौट कर वापिस चले जाते हैं।ब्लॉक का चक्कर काट-काट कर,ग्रामीणों बुजुगों का जूता-चपल घीस जा रहा है।फिर भी जल्दी कार्य नहीं होती है।विद्यार्थियों का जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में अँचल में रुपए ली जाती है।भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र में लिया जा रहा है।एवं दाखिल खारिज में जमकर राशि ली जाती है।साथ ही अँचल अधिकारी द्वारा,मेन रोड स्थित यूकेलिप्टस पेड़ को गलत तरीके नीलामी कर दी गई है।एवं आठ पेड़ काटने की जगह 36 पेड़ अवैध रूप से लकड़ी माफिया से मिलिभगत करके काट लिया गया।ओर लकड़ी माफिया पर,सिर्फ दिखावे के नाम पर,प्राथमिकी दर्ज हुई है, लेकिन 16 दिन बीत जाने के बाद भी लकड़ी माफिया खुले आम घूम रहा है।जो काफी निंदनीय है।अँचल अधिकारी द्वारा, मनमर्जी कार्य किया जा रहा है।साथ ही सरकारी जमीन में भी घेरा बन्दी एवं घर बनाकर कब्जा करा दिया जा रहा है।इस तरह,प्रखण्ड सिसई में काफी हद तक भ्रस्टाचार बढ़ गयी है।इसी को लेकर,प्रखण्ड बचाव संघर्ष समिति,सिसई के तत्वावधान में शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया है।इस सम्बद्ध में मुख्यतः सयोंजक ने प्रेस वार्ता कर,जानकारी दिए।
