सिमडेगा:प्रज्वलित विहार द्वारा अंधविश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया

बोलबा :-प्रखण्ड के कई स्थानों में प्रज्वलित विहार संस्था द्वारा आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया गया ।इसके साथ ही डाईन – बिसाही, झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास को दूर करने हेतु भी  जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे ठेठईटांगर बाजार, कुड़पानी एवं कोरोमियां गीत -संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।इसके साथ  सरकार द्वारा चलाए जा रहे है कई कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।अंधविश्वास जैसे कुरुतियो से बचने की सलाह दी गई।आये दिन अंधविश्वास के कारण अपने अपने का जान लेने पर विवस हो जाते हैं।सर्प दंश पर झाड़ -फूँक न कर नजदीक के स्वाथ्य केंद्रों में इलाज कराने की सलाह दी गई। इस मौके पर संस्था के एक टीम में सुशीला बागे, सरिता जोजो, रेजिनिल्ना कन्डुला, करमी बखला, नीलमणि समद, शेखर, सुमन, धन सिंह नायक, राजेश जोजो ने अहम भूमिका निभाई। एमलेन जोजो दल के मुख्य नायिका हैं।

Related posts

Leave a Comment