कोलेबिरा:अनुसूचित जनजाति की सूची में भोगता समाज को शामिल करने के लिए दोनों सदन में कानून पेश करने पर भोक्ता समाज की केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा अर्जुन मुंडा को दिया धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।भोक्ता समाज विकास संघ भंवर पहाड़ गढ़ कोलेबिरा के अध्यक्ष घूंसी सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक की गई जिसमें अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव,जिला विभागीय प्रतिनिधि रणधीर कुमार, एवं तमाम पार्टी के नेताओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। अमरनाथ ने कहा कि सामाजिक आंदोलनकारियों को धन्यवाद जिसने लड़ाई लड़ी हमारी मांग पूरा करने के लिए मुंडा जी को बधाई। रामनारायण सिंह संरक्षक ने कहा बिल के आने से समाज में सकारात्मक रूख दिखेगा जिसमें भविष्य में समाज को फायदा मिलेगा। दिलेश्वर सिंह ने कहा पूरे समाज में हर्ष का माहौल है । मंत्री महोदय को पूरे समाज की ओर से बधाई। सचिव रूप धर सिंह ने कहा दोनों सदनों में बुलाने से सिर पर जीत मांग पूरी होगी जिसमें आने वाले पीढ़ी को फायदा पहुंचेगा ।सुरेश ने कहा हमारे हाथ में सामान को बढ़ाने के लिए अर्जुन मुंडा को बहुत-बहुत धन्यवाद। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अर्जुन मुंडा को धन्यवाद दिया।बैठक में मुख्य रूप से जयराम प्रसाद सिंह, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, बलदेव सिंह, लखन सिंह, जगन्नाथ सिंह, रमेश सिंह ,रूपधर सिंह ,अभिमन्यु सिंह, अर्जुन सिंह, बसंत सिंह ,छविंदर सिंह ,संजीत सिंह, पारसनाथ सिंह ,तपेश्वर सिंह, रामनारायण प्रधान ,मनोज कुमार सिंह ,आदि लोग उपस्थित थे।
