गुमला। एसपी एहतेशाम वकारीब ने शनिवार को करंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना भवन की जांच की। वहीं पुलिस कर्मियों से उनकी समस्या भी जानी। जिसके बाद करंज थाना के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बटकुरी गांव का दौरा किया। दौरे के क्रम में भाकपा माओवादी के कमांडर खुदा मुंडा के घर पहुंचे। जहां खुदी मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें खुदी मुंडा को आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की बात कही औक्र सरकार के सलेंडर पॉलिसी योजना का लाभ लेने की बात कही। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान, पुअनि आशिष भारती व थाना प्रभारी करंज उपस्थित थे।
