बसिया:बसिया थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन,भंडारण एंव परिवहन को लेकर शुक्रवार को खान निरीक्षक राजेश हांसदा ने छापामारी कर तीन व्यक्तियों पर बसिया थाना में केस दर्ज किया।इसमें सजंय साहू ग्राम बनागुटु, कुंदन कुमार उर्फ बंटी ग्राम कोनबीर,भागीरथी साहू ग्राम कोनबीर शामिल हैं।बसिया थाना में दर्ज केस के अनुसार शुक्रवार को खान निरीक्षक राजेश हांसदा,थाना प्रभारी अनिल लिंडा के साथ छापामारी किया।वर्तमान में बनागुटु,कलिगा एंव तेतरा पहाड़ वन्य प्राणी अभ्यारण्य पालकोट अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है।इस क्षेत्र में किसी प्रकार का खनिज से सम्बंधित उत्खनन एंव व्यपार करना वर्जित है।वहीं झारखंड लघु खनिज समुदान नियमावली 2004 के तहत उपरोक्त वर्णित व्यक्तियों के साथ साथ अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज करवाई करने की मांग की है।
