सिमडेगा:झारखंड नवनिर्माण दल सिमडेगा जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष महेश्वर खेरवार की अध्यक्षता में स्थानीय अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पास मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के शासन में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम पर है 2 साल बाद भी स्थानीय व नियोजन नीति तय करने में विफल सरकार अपने चुनावी वादों से लोगों का ध्यान भटकाने व झारखंडी पहचान से खिलवाड़ के लिए भाषाई आंदोलन में राज्य की जनता को झोंकना चाहती है , जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा श्री सिंह ने 9 जून 2022 को रांची में आयोजित दल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने तथा झारखंड को बचाने , सजाने व सँवारने के लिए नेता व कार्यकर्ताओं से दल को हर स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की है । बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ व जनसमस्याओं को लेकर 10 मार्च 2022 को जिला मुख्यालय सिमडेगा में जन प्रदर्शन कार्यक्रम करने , 9 जून 2022 को रांची में आयोजित झारखंड नवनिर्माण दल का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से ही जिले के गांव में युद्ध स्तर पर अभियान चलाने , किसानों का धान खरीद पर नगद भुगतान की व्यवस्था व केसीसी लोन माफी का प्रमाण पत्र किसानों के बीच वितरण को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने , शराबबंदी , महिला उत्पीड़न पर रोक तथा महिला सशक्तिकरण के नाम पर मची लूट के खिलाफ महिला दिवस , 8 मार्च 2022 को रांची में आयोजित महिला कैडर कन्वेंशन में भाग लेने के अलावा दल की मजबूती व विस्तार के लिए कई निर्णय लिए गए हैं ।बैठक में शिवचंद मांझी , नायमन कंडुलना , प्रकाश उरांव , हरिनाथ माँझी , सुबोध कुमार खाखा , विनोद लोंबा , सनिका लुगुन , रामरतन बेसरा, सनातन जोजो , कृष्णा बेसरा , सोमलाल बेसरा , विश्राम लोंबा , सनिका कंडुलना , आनंदनी लुगुन , आश्रिता बरवा , एमलेन समद , आश्रिता सुरीन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
