हत्या के बाद  फरार चल रहे आरोपी को उड़ीसा से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिमडेगा: हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। घटना वर्ष 2018 की है। बानो थाने में दर्ज मामले के अनुसार 3 लोगों ने मिलकर निर्वाहन नायक नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त विजय मड़की को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरे अभियुक्त बेचन सिंह को वर्ष 2011 में पकड़ा गया। मामले का तीसरा अभियुक्त सुलेन्द्र सिंह गत 4 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने पड़ोसी राज्य में छापेमारी कर इसे धर-दबोचा।एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि बानो थाना कांड सं 65/2018 में मृतक की पत्नी की ओर से मामला दर्ज कराया गया। जांच में पकड़े गए प्राथमिक अभियुक्त ने बताया कि घटना को 3 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया लेकिन दो आरोपी फरार हो गए। 4 वर्ष बाद इस मामले में अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी ओड़िशा के राउरकेला में रह रहा है। इसके बाद सिमडेगा पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात इसके ठिकानों पर छापेमारी की। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

Related posts

Leave a Comment