गुमला सांसद सुदर्शन भगत ने कहा के देश की रचा के लिए हिंदू संगठन को एकजुट होना होगा और हिंदू समाज का एकजुटता का परिणाम है कि बारडीह शिव गुटरा में भव्य शिव मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। वे शनिवार को जारी प्रखंड के बारडीह स्थित शिवगुटरा में मंदिर स्थापना के दूसरा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 15 साल पूर्व वे यहां पर आए थे उस समय यहां पर काफी जंगल और झाड़ था उस दौरान कोरबा परिवार के संजय विंझिया ने भगवान शिव मंदिर का सेवा करना प्रारंभ किया था आज उनके अथक प्रयास से यहां पर मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। आज देश में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार है और उनके सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है वही बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है।आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। आज जनजातीय समुदाय की के शिक्षा के सरकार एकलब्य आवसीय विद्यालय का1 निर्माण कराया जा रहा है यह विद्यालय डुमरी में भी बनेगी। लोगो को पीएम आवास योजना से पका मकान दिया जा रहा है।कोरोना जैसे भीषण महामारी में भी कोई भूखा नही रहे इसकी चिंता मोदी जी ने की और गरीब परिवार को अनाज देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस छेत्र के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना स्वीकृति की है जो जशपुर से जारी डुमरी होते हुवे कुरुनज होते हुवे राजपुर तक नेशनल हाइवे के रूप में परिणत हुवा है सड़क बनते ही इस छेत्र का सर्वगींण विकास होगा ।जनजातीय समुदाय के सभी लोग संगठित होकर रहे और अपने धर्म के प्रति जागरूक रहें ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनका आना हुआ है ग्रामीण और मंदिर समिति की ओर से कुछ समस्या आई है। मैं उसे दूर करने का प्रयास करूंगा यह सब सुपर लीग वह काफी पुराना है इस दृष्टिकोण से यहां पर पुरातत्व विभाग को भी काम करने की जरूरत है यहां का विकास हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे केंद्र की मोदी सरकार ने आदिवासियों के मसीहा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है देश के विभिन्न राज्यों में निवास करने वाले जनजातीय के समुदाय को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने लोगो से एकजुट होकर संगठित होने की बात कही है।इसके पूर्व उनके आगमन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्री भगत ने पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना किया।कार्यक्रम को अन्य लोगो ने भी संबोधित किया।इस मोके पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया था।मौके पर विजय आदित्य सिंह जूदेव, केशव चंद्र शाय,मनीजर राम रविंद्रशेखर सिंह अशोक सिंह, धनी बैगा जगत सिंह,गंगा राम भगत भिखेश्वर नागमणि जी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
