सिमडेगा:कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य सह पूर्व जिप सदस्य सीमा सीता एक्का और कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने बुधवार को नव पदस्थापित डीसी आर रॉनिटा से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर कांग्रेस नेत्रियों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर जिले में उनका स्वागत किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिमडेगा जिला झारखण्ड के अंतिम छोर में और ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में बसा है। बॉर्डर इलाके का जिस तरह से विकास होना चाहिए। वैसा विकास नहीं होने के कारण सिमडेगा जिला आज भी काफी पिछड़ा हुआ है। बताया कि सिमडेगा जिले कि युवतियों एवं महिलाओं को आज भी मानव तस्करी बहला फुसला कर दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगरों में ले जाकर बेच देते हैं। जिसपर अंकुश लगाने की जरूरत है। यहां की महिलाएं अभी भी उपेक्षित है। आपके आने से महिलाओं में काफी उम्मीद की किरण जग्गी है। बताया कि सिमडेगा जिला हाल के वर्षों में बेटियों के दम पर ही देश ही नहीं विदेशों में भी चमका है। यहां से सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक तक का सफर तय कर चुकी है। इसके अलावे सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, सुषमा कुमारी जैसे अनगिनत बेटियां भारतीय हॉकी टीम में खेलते हुए देश का नाम रोशन कर चुकी और कर रही है। यहां हर खेल को बढ़ावा देने से युवा वर्ग को खेल के माध्यम से रोजगार दिया जा सकता है। बताया कि हॉकी खेलते हुए यहां से सैंकड़ो खिलाड़ी नोकरी हासिल कर चुके हैं। बताया कि कांग्रेस के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर गम्भीर है। दोनों विधायक लगातार क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकताओं के आधार पर समाधान कर रहे है। आपके सिमडेगा आगमन से जिले के लोग विकास की गति और अधिक तेज गति से होने की आश लगा रहे हैं। वहीं डीसी आर रॉनिटा ने कहा जिला का विकास में सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर जिले का विकास कराने का प्रयास करेंगे।
