कोलेबिरा प्रखंड में रूर्बन मिशन अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त आर. रॉनीटा ने कोलेबिरा प्रखण्ड का भ्रमण कर मनरेगा के आम-बागवानी योजना, रूर्बन मिशन अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाएं, मॉडल आंगनबाड़ी सहित उ.प्रा. विद्यालय लचड़ागढ़ का निरीक्षण किया। कुम्हार टोली एवं ब्रहमणटोली के मॉडल आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। मॉडल रूप-रेखा के साथ केन्द्र में मिलने वाली मूलभुत सुविधाओं का जायजा लिया। महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका से संचालन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। केन्द्र में बन रहें आहार का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में आवश्यक मरम्मति के कार्य को देखते हुये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को त्रुटियों का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिजली एवं पेयजल सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। लचड़ागढ़ में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज भवन का निरीक्षण किया। उन्होने लचड़ागढ़ पंचायत अन्तर्गत चल रहे रूर्बन मिशन की योजनाओं की जानकारी ली। दीदी कैन्टीन का निरीक्षण किया। कैन्टीन संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया। उज्जवला सखी मंडल समूह की दीदी से आवश्यक जानकारी ली। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कैन्टीन संचालन को फ्लोअप करते रहने की बात कही। मॉडल आंगनबाड़ी कुम्हारटोली के निरीक्षण के क्रम में बच्चों को खेल-खेल में मिलने वाले ज्ञान वर्धन के कार्यों का जायजा लिया। बच्चों को युनिफोम में रखने की बात कही। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में केजी से 5 कक्षा तक विद्यालय में बच्चो को मिलने वाली शिक्षा की गुणवता की जांच की। कक्षा में पढ़ रहे छात्रों से मुलाकात की। छात्रा से इंग्लिश शब्द के स्पेलिंग सहित उचारण के बारे में जाना वहीं आवश्यक बातें भी कहीं। बानो प्रखण्ड के समडेगा में बम्बु क्राफ्ट के कारीगरों को दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। बांसकला के सामग्रियों का अवलोकन किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से मुलाकात कर जानकारी साथ हीं महत्वपूर्ण बातें भी कहीं। प्रशिक्षणार्थियों के बीच टुलकिट का वितरण किया गया। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सीमा लकड़ा व अन्य उपस्थित थें। कोलेबिरा प्रखण्ड भ्रमण के क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी हरिश कुमार व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment