धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ होली का त्योहार, रंग गुलाल के साथ एक दूसरे को दी गई शुभकामनाएं

सिमडेगा: सिमडेगा में लगातार 2 वर्षों से कोरोना संकट के बाद हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व होली पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान लोगों ने खूब जश्न मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में ढोलक की ताल पर जोगी जी धीरे-धीरे जोगीरा सा रा रा रा  सहित कई गीतों पर ढोलक की ताल पर झूमते हुए लोग नजर आए।जिलेवासियों ने पूरी रंग, उमंग व उत्साह के साथ होली पर्व का आंनद लिया। पर्व के दौरान लोगों ने आपसी भेद-भाव भूलकर एक दूसरे के चेहरे पर अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बीते 2 वर्षों से लगातार सरकार के द्वारा होली के बीच कोरोना की गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को होली ना मनाने की अपील की जा रही थी। लेकिन इस बार बिना किसी गाइडलाइन के साथ लोगों ने बीते 2 वर्षों का भी असर इस बार होली में निकालकर पूरे जोरदार तरीके से होली खेला। ग्रामीण क्षेत्रों जहां एक-से-बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत गाए गए। लोग ढोल, झाल व हारमोनियम की धुन पर गीत गाए। इधर, होली के दौरान युवाओं एवं बच्चों की टोली ने खूब मस्ती की। वे रंगों की बौझार से एक-दूसरे को रंगनें मशगूल रहे। इधर होली के एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को देंर रात 01 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। शहर के रामजानकी मंदिर, नीचे बाजार, गुलजार गली समेत अन्य चौक-चौराहा सार्वजनिक स्थलों में विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आचार्य द्वारा पूजन व संकल्प के बाद होलिका दहन किया गया। इस मौके पर भी होली के गीत गाए गए। होली के दिन लोगों ने सुबह में पहले रंग से तो शाम में अबीर-गुलाल से होली खेली।

जिला के विभिन्न प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया होली

होली की धूम सिमडेगा मुख्यालय के अलावा सिमडेगा के बाँसजोर ,ठेठईटांगर, जलडेगा, कुरडेग, केरसई, कोलेबिरा ,बानो , पाकरटांड़,बोलबा प्रखंड में रंगों का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।त्यौहार के मौके पर रंग और अबीर लगा कर एक दूसरों को होली त्योहार की बधाई दी।इसके साथ ही पर्व में में हिदू के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मिलजुल कर होली का त्योहार में प्रेम बांटते हुए एक दूसरे के यहां प्रीतिभोज का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में एवं प्रखंड मुख्यालय में डीजे की ताल पर काफी संख्या में युवाओं की टोली ने होली के पर्व के दौरान पूरे गांव का दौरा करते हुए जमकर ठुमके लगाए इस दौरान होली के एक से बढ़कर एक गीत बजा कर लोगों को गुलाल अबीर एवं रंग लगाते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दी हालांकि युवा इस बीच काफी खुश नजर आए और लोगों ने खुलकर होली की मस्ती का आनंद लिया।

सिमडेगा के राजधानी तामड़ा गांव में रात भर चलता रहा होली मिलन समारोह

होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सिमडेगा की राजधानी कहे जाने वाले तामड़ा गांव में रात भर होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक से बढ़कर एक फगुआ गीतों के साथ लोग झूमते हुए नजर आए। इधर लोगों ने होलिका दहन से पूर्व विशेष व्यवस्था करते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया था।जहां पर फगुआ के एक से बढ़कर एक गीत गाते हुए लोगों के चेहरे पर गुलाल लगाते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष अशोक केसरी अमृत केसरी ,उपाध्यक्ष विजय केसरी सुभाष साव, समिति के पदाधिकारी सुंदर साव,मुन्ना साव बजरंग केसरी ,विकास साहू, पंकज केसरी, संजय केसरी रविंद्र सिंह ,मनोज केसरी, राजेंद्र केसरी सुबोध केसरी पिंटू केसरी ,पुनीत केसरी,गणेश साव, सहित गांव के सभी युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।

होली पर्व एव कोरोना को देखते हुए सुरक्षा को लेकर जिले भर में रही सुरक्षा तैनात

होली को लेकर उपायुक्त आर रोनिटा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तब्रेज द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था से संबंधित संयुक्त रूप से पदाधिकारीं, कार्यपालक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, गस्ती दल, एम्बुलेंस, डॉक्टर, नर्स, कर्मी एवं अन्य विधि व्यवस्था हेतु पदाधिकारी,कर्मी एवं पुलिस जवान की प्रतिनियुक्त की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने बताया की होली मद्देनजर रखते हुए जगह-जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार का कोई भी परेशानी ना हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी मुस्तैदी से रहे जिससे कि लोग पूरे स्वतंत्र तरीके से होली मना सके सिमडेगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे के अलावे ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित थाना प्रभारी एवं उनकी गश्ती दल के द्वारा सभी जगहों पर गश्ती करते हुए चारों ओर नजरें बनाए रखें जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।

नहीं हुआ उपायुक्त आवास में होली का कार्यक्रम  

होली पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सिमडेगा उपायुक्त के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता है जहां पर जिला के सभी पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि पत्रकार सहित कई गणमान्य लोगों का आगमन होता है। लेकिन इस बार उपायुक्त के आवास पर होली का कार्यक्रम नहीं किया गया। वहीं उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा शांति एकता भाईचारे के साथ सभी लोग पर्व मनाए और होली के पर्व में जिस प्रकार सात रंगों से जीवन रंगीन हो जाता है उसी प्रकार अपने जीवन में खुशियां को लाये। इधर धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न होने पर उन्होंने जिले वासियों को आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment