द्रौपदी मुरमू की जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलेबिरा में मना जश्न

कोलबिरा:- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद में जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलेबिरा में खुशी का माहौल रहा ।सभी कार्यकर्ता एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाते हुए सभी का मुंह मीठा करते हुए बधाई दिए इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने सभी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि आज देश लिए ऐतिहासिक दिन की ओर अग्रसर होते हुए माननीय नरेंद्र मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास निश्चित रूप से द्रोपदी मुर्मू के रूप में दिख रहा है। वही मंडल सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार साहू ने कहा कि निश्चित रूप से आज भारतीय जनता पार्टी एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया है ।आज के दिन को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर दिलेश्वर सिंह जनेश्वर सिंह कृष्णा दास अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री दीपक चिक बडाईक चेतन सिंह सिंह गौरी प्रसाद सिंह विभागीय सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार साहू भोला साहू अशोक ठाकुर मनोज ठाकुर लाली मींस सुचिता देवी बालेश्वर सिंह राम नारायण सिंह रूद्र सिंह कृष्णा सिंह मदन मोहन सिंह बाल जोगेश्वर सिंह बलराम सिंह महेश सिंह नवीन सिंह आनंद सिंह अभिषेक कुमार कीर्ति राज साहू कृष्णा साहू मुनेश्वर तिर्की कृष्णा ठाकुर रमेश सिंह दिनेश सिंह दिनेश दास रामेश्वर सिंह के अलावे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जेपी नड्डा जिंदाबाद महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जिंदाबाद अर्जुन मुंडा जिंदाबाद नारा लगाते हुए आतिशबाजी करते सभी कोई इस ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाई।

Related posts

Leave a Comment