सिमडेगा:-पूरे भारत देश में इस वर्ष आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। घर घर तिरंगा अभियान के जरिए भारत के लगभग 150 करोड़ लोगों को राष्ट्रध्वज की महिमा और आजादी के आंदोलन की याद दिलाई जा रही है। इसी के तहत बीरू मंडल अंतर्गत बीरू स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के साथ बीरू में राष्ट्र ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों विजय एवं बलिदानों को याद करने और जानने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है।वहीं उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराया जाए।प्रभात फेरी कार्यक्रम में दुर्ग विजय सिंह देव सुमंत शर्मा ,घनश्याम सिंह ,बसंत नारायण मांझी ,गंगाधर लोहरा ,शांति वाला केरकेट्टा,राम लाल नायक ,स्कूल के प्रधानाध्यापक, और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
