सिमडेगा:-कांग्रेस जिला कमेटी का आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत गौरव यात्रा मंगलवार से शुरू हो गया। गौरव यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, ज़िला अध्यक्ष अनूप केसरी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुए किया गया। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बलमुचू ने कहा कि आज भारत मे हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।परंतु इस अमृत महोत्सव में कहीं न कहीं हमारी राष्ट्रीय एकता खंडित हुई है। आज देश मे आम जनता के मन मे एक भय का वातावरण पैदा कर दिया गया है ।
इसी भय से मुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी भारत को पुनः एक सूत्र में बांधने के लिए ये यात्रा की शुरुआत की गई है। मौके पर वीर बुधु की प्रतिमा, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए सिकरियाटांड़ से होते हुए पाकरटांड़ पहुंची।घर-घर एकजुटता का संदेश पहुंचाएगी कांग्रेस की गौरव यात्रा: विधायक भूषण बाड़ाविधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा भारत को जोडऩे वाली रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो गौरव घर-घर एकजुटता का संदेश पहुंचाएगी। हर वर्ग इसमें शामिल होगा। लोगों से संपर्क करने के साथ उनकी समस्या भी सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। भाजपा के काले कारनामे भी जनता को बताने कु जरूरत है।यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की जरूरत है।
विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि भाजपा देश के विभाजन में जुटी है। ऐसी ताकतों से कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे।भाजपा के लोग जनता व सरकारी कर्मचारियों से पैसे वसूल घर-घर तिरंगा लगाने का ढोंग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस इस यात्रा से लोगों को आजादी का इतिहास और कांग्रेस का संघर्ष बताएगी। युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। पद यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो पदयात्रा है। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ पर भाजपा सरकार की कुरीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकाल रही है। भाजपा पूरे देश में नफरत फैला रही है। देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई की आग ने हर व्यक्ति को झुलसाया है। पेट्रोल, डीजल, आटा, खाने का तेल, दाल, सब्जी, रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगा दी गई है।

ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।मौके पर जिला उपाध्यक्ष डीडी सिंह, जोनसन मिंज, समी आलम, 20 सुत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, जिला परिषद सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, जिला परिषद सदस्य समरोम पॉल टोपनो, नगर परिषद अध्य्क्ष पुष्पा कुल्लु, प्रदेश सेवा दल सचिव प्रदीप केशरी , प्रदेश महिला सेवा दल संघटक फुलजेन्सिय बिलुंग,नॉमिता बा, रावेल लकड़ा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल तिर्की, प्रदेश युवा सचिव वारिस रजा , पतरस एक्का, युवा अध्य्क्ष आकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, तिलका रमण, सिल्वेस्टर बघवार,अजित लकड़ा, डेविड तिर्की, वाल्टर टोप्पो, माइकल खड़िया, रजत लकड़ा, बर्थलोमी तिर्की, मुंश खेस,अंटोनी डुंगडुंग, प्रतिमा कुजूर, गुलसन एक्का, फ्लोरा मिंज, जुली,लीला नाग,मंजू ,सुषमा कुजूर, गुडू खान, अरमान खान भूषण राम, सुरेश केरकेट्टा, शिशिर मिंज,गुड्डू खान,गुलशन एक्का,डेविड तिर्की,अजीत लकड़ा,सुषमा कुजूर,नीला नाग, ज्योति, तारसिला खड़िया, लुशियन मिंज, समीर किरो,बन्नू, जॉनी,सागर,राहुल आदि उपस्थित थे।